18 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण
शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के चिकित्सक लगातार सेवा कार्य में जुटे है। बुढ़ाना बस स्टैंड के निकट स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ बृहस्पतिवार को बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के निकट झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों की बस्ती पहुंचे। डॉक्टरों ने बस्ती में रहने वाले 18 गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। डा. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि राशन में चीनी, दाल, तेल, आटा आदि जरूरी सामान शामिल था। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस और साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर किरण त्यागी, वीना अग्रवाल, उमाशंकर, मुकेश तायल, लवलीन जैन, राकेश शर्मा, महेश चंद, नवनीत जैन, गिरधारीलाल नारंग आदि मौजूद रहे।