शामली-श्यामला से अपमिश्रित शराब के साथ एक गिरफ्तार
चौसाना। शामली श्यामला में गोगा म्हाड़ी के निकट पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब भी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर पर पूर्व में भी शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। विधानसभा चुनाव में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। खासकर बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने रविवार की सुबह शामली श्यामला गांव स्थित गोगा म्हाड़ी के निकट से सतवीर निवासी शामली श्यामला को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की कैन में भरी करीब 10 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई है। बताते हैं कि सतबीर पर पूर्व में भी शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद