फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। ईंट भट्ठे के ठेकेदार को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 10 लाख की मांग कर रहे थे। पांच लाख रुपये वसूलने के बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

27 अक्तूबर 2021 को तीतरवाड़ा निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरों का ठेकेदार है। 29 सितंबर 2021 को उसके गांव के ही ढेला ने कहा कि कैराना भट्ठे पर काम करना है। आरोपी उसे बाइक पर बैठा कर कैराना की ओर ले गया। रास्ते में आरोपी ने उसे बाइक की डिक्की में से एक कोल्ड ड्रिंक निकाल कर पिला दी। इसके बाद आरोपी उसे रामडा रोड पर एक मकान में ले गया जहा उसे बेहोशी छाने लगी। कुछ देर बाद उसे होश आया तो देखा कि उसके पास एक महिला व तीतरवाड़ा निवासी नाजिम, इंतजार व सलीम खड़े थे। जो महिला के साथ उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो बना रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और दुराचार को मुकदमा दर्ज करा देंगे। आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। उसने लोक लाज के डर से धान बेचकर 2.10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए रुपयों की मांग की। जिस पर उसने अपनी जमीन बेचकर 2.90 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। बाद में आरोपी 5 लाख रुपये और देने का दबाव बनाने लगे।
मामले में पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हनी ट्रैप के इस मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में एक आरोपी नाजिम निवासी तीतरवाड़ा को मुखबिर की सूचना पर कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें