फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विजयदशमी पर स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

Wed, 21 Oct 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विजयादशमी पर शहर में स्वयंसेवक पथ संचलन निकाले हुए। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मंगलवार को विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संचलन वीवी इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह दिवाकर ने कहा कि विजयदशमी भगवान श्रीराम की रावण पर और मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य समाज को संगठित, संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कैप्टन अनिल कुमार ने की। इस दौरान भूपेंद्र, विनय, देशपाल सिंह, आदेश कुमार, शंकर चौहान, सतपाल, मुकुल कुमार, आशीष कुमार और मलूक चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें