फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जयकारों के बीच माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन, नम आंखों से दी विदाई

Wed, 21 Oct 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के कैराना रोड पर ​स्थित नहर में माता की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शामली। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद शहर में माता रानी की मूर्तियों का श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आने की कामना की।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए श्रद्धालु एकत्र हुए। भक्त माता रानी के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई।
अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर व्रत का पारायण किया। इसके बाद परंपरा के अनुसार माता रानी की मूर्तियों का विसर्जन झिंझाना रोड, कैराना रोड, बधेव रोड स्थित नहर में कर उन्हें विदाई दी गई। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति के साथ भावुकता भी दिखाई दी। भक्तों ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की।

शहर के कैराना रोड पर स्थित नहर में माता की मूर्ति का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें