फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्म तेरहवीं पर लोगों को पौधे भेंट किए

विज्ञापन
ांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में रस्म तेरहवीं के दौरान पौधें भेंट करते एमएलसी वीरेंद्र सिंह। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव गंगेरू में पूर्व प्रधान की रस्म तेरहवीं में पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह समेत गणमान्य लोगों को पौधे भेंट कर नई पहल की है।
विज्ञापन

गांव गंगेरू निवासी 96 वर्षीय पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह का 30 अक्तूबर को निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को उनकी रस्म तेहरवीं में जनप्रतिनिधियों सहित गांव और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। हवन-यज्ञ के बाद तेरहवीं की रस्म पूरी की गई। पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह के पुत्र संजीव चौधरी ने बताया कि उनके पिता ने करीब एक साल पहले वसीयत में लिखकर इच्छा जताई थी कि उनके निधन के बाद उसकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित न कर खेत में दबाकर पेड़ लगाया जाए। उनका उद्देश्य गंगा और यमुना को स्वच्छ रखने के साथ समाज को प्रेरणा देना था।
विज्ञापन

उन्होंने मृत्यु भोज न कराने और क्षेत्र के धर्मस्थलों और शैक्षिक संस्थाओं को दान देने की बातें लिखी थीं। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह, भाजपा नेता अनिल चौहान, भाकियू नेता गौरव टिकैत, सपा नेता चंदन चौहान और गणमान्य लोगों को पौधे भेंट किए। मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान, ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतबीर मलिक, संदीप पंवार प्रधान, राजपाल प्रधान, चरण सिंह प्रधान, गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फकीर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें