फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरा, ठिठुरे लोग

Tue, 26 Jan 2016 01:03 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कड़ाके की सर्दी से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दो बजे के बाद हल्की धूप निकली। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम कोहरा और पाला पड़ा। कोहरे का कहर सोमवार दोपहर दो बजे तक जारी रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर गन्ना शोध संस्थान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 15.8 व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 सोमवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन रात के तापमान में नमी होने से कड़ाके दार सर्दी पड़ने की संभावना है। कबाड़ी बाजार, बड़ाबाजार, नया बाजार, गांधी चौक नेहरू रोड बाजार सूने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें