फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे के इलाकों में बिकता है हरियाणा का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी में यमुना किनारे का इलाका अवैध रूप से डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री का गढ़ है। यहां हरियाणा से सस्ता डीजल और पेट्रोल लाकर बेचा जाता है। जगह-जगह दुकानों पर तेल की बिक्री होती है। तेल के ये अवैध कारोबार उत्तर प्रदेश के निर्धारित रेट के मुकाबले भी पांच से दस रुपये प्रति लीटर तक ज्यादा लेते हैं। साथ ही डीजल और पेट्रोल की शुद्धता की भी कोई गारंटी नहीं होती।
विज्ञापन

हरियाणा की सीमा से सटा उत्तर प्रदेश का क्षेत्र डीजल और पेट्रोल के अवैध कारोबार के लिए बदनाम रहा है। कैराना और चौसाना क्षेत्र में दूर तक भी पेट्रोल पंप नहीं है। इसके चलते यहां तेल का अवैध कारोबार खूब फलफूल रहा है। गली-मोहल्लों के साथ ही मुख्य मार्गों की दुकानों पर अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल की बिक्री होती है। ये दुकानदार एक लीटर, दो लीटर और आधा लीटर की बोतलों में पेट्रोल भरकर रखे रहते हैं। जैसे ही कोई खरीदार आता है उसके वाहन में तुरंत बोतल का तेल पलट दिया जाता है। दुकानों पर तो थोड़ा बहुत ही तेल रखा जाता है, जबकि गोदाम कहीं दूसरे स्थानों पर होते हैं। हरियाणा में डीजल और पेट्रोल के दाम यूपी के मुकाबले दो से ढाई रुपये तक कम हैं। अवैध कारोबार से जुड़े लोग वहां से सस्ता तेल खरीदते हैं और यहां लाकर यूपी में निर्धारित दाम से भी पांच से दस रुपये प्रति लीटर तक अधिक पर बेचते हैं। अलग-अलग स्थानों पर डीजल 80 रुपये और पेट्रोल 85 से 90 रुपये लीटर तक बिक रहा है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय का दावा है कि जिले में कहीं पर अवैध रूप से डीजल-पेट्रोल की बिक्री नहीं हो रही है। काफी पहले दो बिना एनओसी के बायो डीजल पंप लगे थे, उन्हें बंद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
----------
मजबूरी में खरीदते हैं वाहन चालक
कैराना और चौसाना क्षेत्र में कोई पेट्रोल पंप नहीं है। हरियाणा सीमा से जुड़े गांव तेल की आपूर्ति के लिए हरियाणा पर ही निर्भर हैं। बड़े किसान तो इकट्ठा डीजल खरीद लाते हैं, लेकिन छोटे किसानों और बाइक चालकों को तेल के लिए इन्हीं तेल माफिया पर निर्भर रहना पड़ता है। ये लोग मजबूरी में पांच से दस रुपये अधिक दाम में भी तेल खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डीजल-पेट्रोल के दाम रुपये प्रति लीटर
तेल यूपी हरियाणा
डीजल 76.10 73.96
पेट्रोल 81.16 78.76
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें