फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को बजट का इंतजार

Sun, 11 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग का दोहरीकरण-विद्युतीकरण की 550 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनकर तैयार हो गई है, लेकिन अभी तक धनराशि स्वीकृत नहीं हो सकी है। जिस कारण अफसरों को बजट का इंतजार है।
विज्ञापन


दिल्ली-शामली, सहारनपुर दोहरीकरण-विद्युतीकरण की गत 26 फरवरी को रेलबजट में स्वीकृति मिली थी। जिसमें तीन साल के प्रोजेक्ट में 1500 करोड़ का बजट का रखा गया था। इसमें मानवरहित मिलाकर ज्यादातर सभी फाटकों पर अंडरपास, प्रमुख मार्गों एवं बाईपास को जोड़ने वाले रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज शामिल हैं। 

दोहरीकरण-विद्युतीकरण में शामली में मेरठ-करनाल रोड स्थित बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक ब्रिज, बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में बाईपास रोड पर ओवरब्रिज की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली से लेकर शामली, सहारनपुर तक 27 रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण रखा गया था। 2014-15 में चार, 2015-16 में सात, 2016-17 में 17 रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण शामिल है। उत्तर रेलवे के निर्माण खंड द्वारा पिछले दो सालो से रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।

मेरठ-करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रेेलवे फाटक के ओवरब्रिज के लिए रेलवे बजट का 29.25 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसके निर्माण कार्य की तिथि 30 मार्च 2018 निर्धारित की गई है। उत्तर रेलवे के सहायक अधिशासी अभियंता आरके सिंघल ने बताया कि डीपीआर की धनराशि स्वीकृत होने के बाद अगले साल से दोहरीकरण-विद्युतीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। जून 2017 तक ज्यादातर रेलवे अडंरपास का निर्माण पूरा हो जाएगा।


दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन पर बनेंगे चार ओवरब्रिज

शामली। दिल्ली-यमुनोत्री सहारनपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए चार नए ओवरब्रिज का प्रस्ताव शामिल हैं। इन चार ओवरब्रिज में बलवा के पास बाईपास को जोड़ने वाले रेलवे फाटक का सेतु का प्रस्ताव शामिल हैं।

फोरलेन के लिए लोनी, शामली में बलवा के पास बाईपास को जोड़ने वाले रेलवे फाटक, थानाभवन-ननौता, रामपुर मनिहारन रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। ओवरब्रिज की सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। 15 दिसंबर को दिल्ली-यमुनोत्री के निर्माण के लिए एजेंसी के लिए टेंडर जाएंगे। 16 दिसंबर तक यह निर्धारित हो जाएगा। किस कंपनी फोरलेन के निर्माण के लिए टेंडर डाल ेगए है। 17-18 दिसंबर को निर्माण एजेंसी का टेंडर डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें