कर वसूली में लापरवाही पर अफसर होंगे दंडित
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बकाया वसूली के लिए सभी तहसीलदार, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को विभाग की टीम बनाकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कर-करेत्तर की बैठक में वाणिज्य कर, स्टांप व निबंधन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, वन विभाग, मनोरंजन कर विभाग, चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग, अलौह खनन, कृषि विपणन, मंडी समिति, लोक निर्माण विभाग, भू- राजस्व, नगर विकास, सिंचाई आदि की वसूली के संबंध में विचार विमर्श किया। उन्होंने कर करेत्तर एवं वसूली के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि बकाया वसूली का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सभी तहसीलदार और डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग टीम बनाकर वसूली करें। मासिक, क्रमिक लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली करें। बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, एआरटीओ मुंशीलाल, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर सिद्धार्थ सौरभ, लोवर खंड पूर्वी यमुना नहर के सहायक अभियंता निर्देश कुमार, डीएफओ विनय कुमार, मंडी सचिव अरुण कुमार, सभी तहसीलदार मौजूद रहे।