फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ में नंबर एक होगा जिला

Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में निरीक्षण करतीं सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली।  केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने जिले के करमूखेड़ी और फतेहपुर गांव का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत घरों में पहुंचकर शौचालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा की।   उन्होंने दावा किया कि खुले में शौचमुक्त होने में शामली यूपी का नंबर वन जिला होगा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव परमेश्वर अय्यर ने रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर बनत लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में खुले में शौचमुक्त अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौचमुक्त करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने गांव में निर्मित शौचालय के गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत वर्ष 2016-17 के तहत 32,205 शौचालय बनवाकर खुले में शौचमुक्त करने की तैयारी      चल रही है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने मंत्रालय को गत सप्ताह रिपोर्ट भेजी है। स्वच्छता     अभियान के तहत मंडल स्तर की टीम जांच करा चुकी है।

इसके बाद, अय्यर ने फतेहपुर और करमूखेड़ी गांव में लाभार्थियों के शौचालय के निर्माण कार्यों का सत्यापन किया। निरीक्षण में शामिल सीडीओ यशु रुस्तगी ने बताया कि जिले के दोनों गांव का निरीक्षण करने के बाद स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की गई है। इस मौके पर एसडीएम सदर एमपी सिंह, एडीओ पंचायत बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने    बताया कि खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत 32,205 शौचालय बनाए गए हैं। जिनमें कैराना ब्लाक में 7,862, कांधला ब्लाक में 4,911, शामली ब्लाक में 2, 832, थानाभवन ब्लाक में  6,322 और ऊन ब्लाक 10281 शौचालय शामिल हैं। स्वच्छता अभियान के तहत शामली जिला यूपी का पहला जनपद होगा, जो खुले मे शौचमुक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें