फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
शामली रेलवे रोड पर मतदान स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम संदीप कुमार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

शामली। सत्यनारायण शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी का पंचवर्षीय चुनाव रविवार को होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक एसडीएम सदर ने मतदान स्थल सत्यनारायण मंदिर भवन रेलवे रोड शामली में पहुंचकर चुनाव संबंधी की गई तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ चुनाव अधिकारी वीवी इंटर कॉलेज शामली के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एसके आर्य भी रहे। चुनाव पर्यवेक्षक ने चुनाव सहायक को मतगणना, बूथ संबंधी नियमों से अवगत कराया। उन्होंने चुनाव अधिकारी को निर्देश दिए कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से कराते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें