फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बायोमेट्रिक सत्यापन की बाध्यता समाप्त

Fri, 24 Jan 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। छात्रवृत्ति के आवेदन के बायोमेट्रिक सत्यापन में आ रही तकनीकी कमी को देखते हुए सत्यापन की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। 25 जनवरी तक दशमोत्तर कक्षाओं के आवेदन विद्यालय अग्रसारित कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन से छात्रवृत्ति आवेदन में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता को लागू किया था, लेकिन विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति फार्म का तकनीकी कारणों से बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पा रहा था। सत्यापन की अनिवार्यता के कारण फाॅर्म समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित नहीं हो पा रहे थे। इस कारण अंतिम तिथि भी बार-बार आगे बढ़ाई जा रही थी।
छात्रवृत्ति आवेदन करने वालों को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से छूट की सहूलियत मिली है। शिक्षण संस्थान के पास बायोमेट्रिक डिवाइस नहीं होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।
विज्ञापन

संस्थानों के स्तर से छात्रवृत्ति आवेदन पत्र बिना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अग्रसारित किए जाएं। इसके लिए पोर्टल में जरूरी व्यवस्था एनआईसी से कराई है। पूर्वदशम के छात्रवृत्ति आवेदन के अग्रसारित होने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। जबकि दशमोत्तर के आवेदन 25 जनवरी तक अग्रसारित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें