शामली। कांधला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आरएसएस के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी शिकायत शामली पुलिस के एक्स पर डीजीपी से की गई थी। डीजीपी मुख्यालय से शामली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शामली पुलिस के एक्स पर एक व्यक्ति ने बुधवार को डीजीपी को शिकायत की थी कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में आरएसएस के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की गई।
एक्स पर इस मामले की शिकायत साइबर पुलिस, सीएमओ कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और शामली पुलिस से भी की गई थी। डीजीपी मुख्यालय से शामली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी एनपी सिंह ने कांधला प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी विजय निवासी गांव भारसी को गिरफ्तार कर लिया है।