फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला पंचायत के अध्यक्ष और जिपं अध्यक्ष मधु गुर्जर ने भाजपा समर्थित नौ जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में विपक्ष के नौ सदस्य गैैर हाजिर रहे। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों ने विपक्ष के सभी ऑफर को ठुकराकर भाजपा का जिला पंचायत का अध्यक्ष के रुप में मधु गुर्जर को चुना है।
सोमवार को गोहरनी गांव स्थित नवीन जिला मुख्यालय में जिला पंचायत का रिर्सोस सेंटर के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले डीएम ने जिपं अध्यक्ष मधु गुर्जर को पद गोपनीयता सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। उनके साथ जिपं अध्यक्ष ने जिपं सदस्य डॉ. नीरज सैनी, शमिष्ठा देवी, सुमन देवी, शैफाली चौहान, बबली, अनिल कुमार, फरजाना, डोली देवी समेत नौ सदस्यों को शपथ दिलाई। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा ने जिले के सभी ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतकर अपना परचम फहराया है। विकास के रुप में शामली को प्रदेश में नंबर एक पर लाने का काम किया जाएगा। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जिपं अध्यक्ष और सदस्य मिलकर इमानदारी के साथ जिम्मेदारी से शामली के विकास कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जसवंत सैनी ने कहा कि विधानसभा 2022 में भाजपा अपना परचम लहराएगी। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की तरह भाजपा विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़कर पुन बहुुमत के साथ सरकार बनाएगी। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य विपक्ष के दबाव में डरे रहे हैं। संचालन अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। मौके पर भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेेंद्र तोमर, भाजपा पूर्व अध्यक्ष पवन तरार, शामली नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें