शामली हनुमान जागरण में मौजूद श्रद्घालु।
- फोटो : SHAMLI
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से 18वें हनुमान जागरण महोत्सव में शनिवार देर रात तक भजन गायकों ने बाबा बजरंग बली का गुणगान किया। दिल्ली से आई प्रसिद्ध भजन गायिका ट्विंकल शर्मा ने बाबा बजरंग बली का गुणगान करते हुए हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम ने चले हनुमान के बिना आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
तालाब रोड पर श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से 18वां हनुमान जागरण महोत्सव का भव्य दरबार लगाया गया। जागरण महोत्सव का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्विंकल शर्मा के बाद फतेहाबाद से आई भजन गायिका परविंदर पलक ने किस्मत का खोल दे ताला रे, बाबा सालासर वाला रे, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, अंजनी लाला आदि सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सहारनपुर से आए सचिन सिंध्यान, दिल्ली से आए दुर्गेश म्यूजिकल ग्रुप ने भी एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात बाबा बजरंग बली का केक काटकर खुशियां मनाई। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पवन गोयल, मनोज मित्तल, मानस संगल, मनोज वर्मा सहित संस्था के पदाधिकारी व भारी संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष व बच्चे भी मौजूद रहे। मंच का संचालन हरीश नामदेव ने किया। देर रात बाबा बजरंग बली का केक भी काटा गया।