फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम पर छापा, एक्सरे और ईसीजी मशीन सील 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थानाभवन में क्लीनिक के पंजीकरण पर चल रहे नर्सिंगहोम पर छापा मारकर एक्सरे और ईसीजी मशीन को सील कर दी। टीम ने डॉक्टर को  कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बाबरी के गांव कैड़ी में झोलाछाप चिकित्सक की दुकान को सील कर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें थानाभवन के मोहल्ला सरस्वती विहार में चल रहे श्याम नर्सिंगहोम में एक्सरे मशीन और ईसीजी मशीन का गैरकानूनी तरीके संचालन करने की शिकायत मिली थी। सोमवार को उन्होंने अमित शर्मा आदि के साथ श्याम नर्सिंगहोम पर जाकर जांच की। एसीएमओ ने बताया कि नर्सिंगहोम में कार्यरत डॉक्टर श्याम कुमार बीएएमएस डिग्रीधारक है। उनका जनपदीय पंजीकरण सामान्य कार्य और श्याम क्लीनिक के नाम से जारी है, लेकिन वहां पर एक्सरे मशीन और ईसीजी मशीन संचालित मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए मौके से बरामद एक्सरे मशीन, ईसीजी मशीन, तीन एक्सरे प्लेट, एक एक्सरे फ्लैग, दो एक्सरे फ्रेम और एक बोर्ड फ्रेम को सील किया गया। डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद बाबरी क्षेत्र के गांव कैड़ी में फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने की शिकायत पर जांच की गई। स्वास्थ्य टीम को देखकर क्लीनिक चलाने वाला नईम मौके से फरार हो गया। एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मौके से दवा, बीपी मशीन, कुर्सी, मेज, टेबल और एक पलंग बरामद हुआ। ग्रामीणों की मौजूदगी में सामान सहित दुकान को सील करते हुए दुकान पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें