फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्पीड़न के विरोध में भाकियू का सीओ दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
किसानों के उत्पीड़न और गन्ना भुगतान समेत कई मांगों को लेकर भाकियू ने सीओ सिटी के दफ्तर पर धरना दिया। भाकियू नेताओं ने मांगें पूरी न होने पर पुलिस-प्रशासन को आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। शाम को धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम व एएसपी को भाकियू की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद शाम को पुलिस अधीक्षक व एडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 11 बजे भाकियू नेता, कार्यकर्ता और किसान सीओ सिटी के दफ्तर पर पहुंचकर मांगों के समर्थन में धरना दिया। प्रदर्शनकारी किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर भाकियू के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता एवं किसान समृद्धि आयोग के सदस्य धर्मेंद्र मलिक ने कहा भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों पर पुलिस-प्रशासन फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न कर रहा है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। किसान अपने हक के लिए आंदोलन करते हैं तो उन्हें दबाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन में हिम्मत है, तो वह किसानों को गिरफ्तार कर दिखाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोगों के इशारे पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। 
भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि किसानों का यह धरना बिना परमिशन के चल रहा है। भाकियू नेताओं ने डीएम व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की।  शाम तीन बजे एडीएम केबी सिंह, एएसपी अजय प्रताप सिंह धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। भाकियू की तरफ से उन्हें मांग पत्र सौंपा गया। दोनों अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। शाम छह बजे शामली शुगर मिल गेस्ट हाउस में भाकियू के प्रतिनिधि मंडल की एसपी अजय कुमार व एडीएम केबी सिंह के साथ वार्ता हुई। एसपी ने किसानों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच करने और एडीएम ने गन्ना भुगतान जल्द कराने समेत अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने समाप्त करने की घोषणा की गई। धरने की अध्यक्षता जगपाल सिंह सहारनपुर और संचालन प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने किया। धरने पर बाबा सूरजमल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सचिव जावेद तोमर, मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक, सहारनपुर जिलाध्यक्ष चरण सिंह, शामली जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, अक्षय बधेव और देवराज पहलवान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


धरनास्थल पर चढ़ाई भट्ठी 
शामली। भाकियू ने किसानों के खाने की व्यवस्था के लिए धरनास्थल पर ही भट्ठी चढ़ा दी। भट्ठी पर दोपहर का भोजन तैयार किया गया। सभी किसानों ने भोजन ग्रहण किया। 

अधिकारियों से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल 
शामली। सात घंटे तक चले भाकियू के धरना-प्रदर्शन के बाद एसपी से प्रतिनिधि मंडल से मिलने पर सहमति बनी। प्रतिनिधि मंडल में धर्मेंद्र मलिक, कुलदीप पंवार, ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, देशपाल सिंह, राजू अहलावत, जावेद तोमर आदि पदाधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें