फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : धीरे-धीरे बढ़ रही स्वस्थ होने वालों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरे-धीरे बढ़ रही स्वस्थ होने वालों की संख्या
विज्ञापन

शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन भी नए संक्रमितों की संख्या के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही हैं, जो काफी राहत देने वाली खबर है। जिले में शुक्रवार को 153 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 245 मरीज स्वस्थ हुए। सक्रिय केस की संख्या 2200 हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर के विभिन्न मोहल्लों के करीब 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव बिराल में छह, सुन्ना में दो, मतनावली में एक, भैंसवाल में एक, पेलखा में एक, सोंटा में दो, हरड़ फतेहपुर में दो, सिलावर में तीन, बनत में एक, तितरवाड़ा में तीन, सिंभालका में तीन, भभीसा में तीन, डांगरोल में तीन, जसाला में एक, मीमला में एक, टिटौली में एक, गढ़ीपुख्ता में एक, मालेंडी में एक, लांक में पांच, भाज्जू में चार, मानकपुर में तीन, हरड़ में तीन संक्रमित मिले।
विज्ञापन

यारपुर में एक, रंगाना में एक, मन्नूगढ़ में एक, पिंडोरा में एक, दुल्लाखेड़ी में दो, अलीनगर में एक, डुंडुखेड़ा में तीन, किवाना में एक, कांधला में पांच, मखमूलपुर में दो, हुरमजपुर में एक, इस्सोपुर टील में एक, भूरा में दो, कैड़ी में दो, मंटी हसनपुर में एक, उमरपुर में एक, मस्तगढ़ में दो, बलवा में एक, फुगाना में एक, आल्दी में एक, आदमपुर में दो, कुड़ाना में एक कोरोना संक्रमित केस मिला।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बरनावी में एक, शेखुपूरा में एक, पंजीठ में एक, दखोड़ी में दो, हसनपुर लुुहारी में एक, ख्यावड़ी में एक, भाटटू में एक, लिलौन में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में 153 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 2200 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें