फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वन विभाग करेगा पेड़ों की कीमत का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कब्रिस्तान से काटे गए पेड़ों के मामले में अब प्रशासन वन विभाग से इन पेड़ों की कीमत का आकलन कराएगा। क्योंकि, शुरूआत में इनकी कीमत 11 लाख सामने आ रही थी, लेकिन अब यह बात सामनेे आ रही है कि इन पेड़ों की असली कीमत 22 से 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पूर्व कस्बे के पेट्रोल पंप के सामने स्थित कब्रिस्तान से कुछ लोगों ने 240 यूकेलिप्टिस, शीशम व नीम के पेड़ काट लिए थे। कस्बे के ही कुछ लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को तहसीलदार राजकुमार भारती ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामलेे की जांच की थी। जांच के बाद यह बातें सामने आ रही थी कि इन पेड़ों की कीमत करीब 11 लाख रुपये है, लेकिन इस पर सवाल उठने शुरू हो गए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने पेड़ों की कीमत का सही आकलन कराने के लिए वन विभाग से जांच कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तहसीलदार ने आकलन की जांच वन विभाग को भेज दी है। तहसीलदार ने बताया कि अब वन विभाग इस बात की जांच करेगा कि वास्तव में पेड़ों की सही कीमत क्या है। क्योंकि, लोगों की शिकायत के बाद यह बातें सामने आ रही है कि इन पेड़ों की कीमत करीब 22 से 25 लाख रुपये है। जांच होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जहां से आगे की कार्रवाई होगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि यदि कब्रिस्तान से पेड़ काटे गए हैं तो इस मामले में जिलाधिकारी स्तर से ही कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें