फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2967 परीक्षार्थियों ने दी इंटर समाज शास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की दूसरी पाली में हुई इंटर की समाज शास्त्र की परीक्षा में 2967 परीक्षार्थी सम्मलित हुए, जबकि 155 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में भी इंटर की कई विषयों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में इंटर की वाणिज्य वर्ग की गणित एवं सांख्यिकी में कुल पंजीकृत 252 में 242 परीक्षार्थी उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। इंटर की बैंकिंग परीक्षा में कुल पंजीकृत 61 में 60 उपस्थित और एक अनुपस्थित रहा। इंटर की नर्सरी में सभी पंजीकृत 26 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इंटर फल संरक्षण की परीक्षा में कुल पंजीकृत 24 में 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि एक अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली में इंटर समाज शास्त्र की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 3122 में 2967 ने परीक्षा दी जबकि 155 अनुपस्थित रहे।
एकाउंटेंसी में 632 ने दी परीक्षा
शामली। बृहस्पतिवार को सीबीएसई की इंटर की एकाउंटेंसी की परीक्षा हुई। जिले के सभी आठ केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। जिला नोडल अधिकारी डा. एके गोयल ने बताया कि एकाउंटेंसी की परीक्षा में कुल 645 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 632 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें