फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राजपूतों ने भी मांगा आरक्षण

Sun, 26 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
reservation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। राजपूत समाज को आरक्षण दिलाने और राजपूत आयोग के गठन की मांग को लेकर समाज के लोगों ने थानाभवन थाने के सामने शनिवार को धरना दिया और अनशन प्रारंभ कर दिया। 
विज्ञापन


जाट आरक्षण की मांग के साथ ही राजपूत समाज के लोगों ने भी आरक्षण की मांग करना शुरू कर दी है। राजपूत समाज सरकार से आरक्षण के साथ-साथ राजपूत आयोग के गठन की भी मांग कर रहा है। इसी को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने अनशन के साथ दो दिवसीय धरना प्रदर्शन का भी एलान किया था।

शनिवार को थानाभवन थाने के सामने स्थित ग्राउंड में अनिवेश पुंडीर के नेतृत्व में अनशन किया। संचालक रजनीश राणा और अभिषेक राणा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए दो दिन ही नहीं अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर समाज के साथ पक्षपात का आरोप लगाया। इस दौरान अजय सोम, गौतम राणा, रज्जु राणा, योगेश चौहान, शुभम राणा, नीशु राणा, विजय राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें