फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर शनिवार नौ बूथ पर लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हर शनिवार नौ बूथ पर लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन

शामली। शासन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह में एक दिन हर शनिवार को जिले में नौ बूथ निर्धारित किए हैं, जिन पर केवल वैक्सीन की दूसरी डोज लगाए जाने की व्यवस्था की है। जिले में अभी तक मात्र 63089 लोगों को ही दूसरी डोज लग सकी है, जबकि 370205 लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
16 जनवरी से शुरू हुए कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की संख्या कम चल रही है। जिले की बात करें तो यहां पर अभी तक मात्र 63089 लोगों को ही दूसरी डोज लग पाई है। इससे यह माना जा सकता है कि अभी तक दूसरी डोज लगवाकर इतने ही लोग कोरोना से सुरक्षित हो पाए हैं, जबकि जिले की जनसंख्या करीब 15 लाख है। इनमें 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या आठ लाख से ज्यादा है।
विज्ञापन

जिले में पहली डोज 370205 लोगों को लग चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने दूसरी डोज लगाने पर जोर दे रही है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने हर सप्ताह एक दिन यानी प्रत्येक शनिवार को जिले में नौ बूथों पर केवल वैक्सीन की दूसरी डोज लगाए जाने की व्यवस्था की है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, जिला संयुक्त चिकित्सालय, प्राइमरी स्कूल मुंडेट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना पर कोविड-19 की केवल द्वितीय डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थी, जिनकी कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज लगनी बाकी है, या छूटी हुई है, वह ऑनलाइन या ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराकर अपना और अपने परिजनों का टीकाकरण पूर्ण कराकर कोविड से बचाव में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें