फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रा को लेकर तीसने दिन भी बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका अधिकारियों ने कहा कि जिन व्यापारियों ने अतिक्रमण किया हुआ है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी के साथ कर्मचारियों की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जिन व्यापारियों ने अपील के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया, उन व्यापारियों के नाम अंकित किए गए। इनमें मुख्य रूप से अपना बाजार, कमला मार्केट और सब्जी मंडी के व्यापारियों को अवगत कराया गया कि नालियों से आगे किसी भी प्रकार का यदि अतिक्रमण पाया गया तो उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम तहत कार्रवाई की जाएगी।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने कहा कोई भी व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर रखा हुआ समान, जिससे अतिक्रमण किया हुआ है, उसे तत्काल स्वयं हटा ले। इसके बाद पालिका अभियान के अगले चरण में बड़े स्तर से अभियान चलाकर जुर्माना लगाने, सामान जब्त करने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया जिन व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है, उनके नाम अंकित कर लिए गए हैं। उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सफाई लिपिक लक्ष्मण सिंह, सुनील बंसल, अरविंद कुमार, शशिकांत पालीवाल, दीपक चंद्रा, विनोद कंडेरा, इकबाल, दीपक कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें