फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कंडेला उपरिगामी पुल 30 सितंबर तक बनकर होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कंडेला-टपराना बाईपास का कंडेला में उपरिगामी पुल की उंचाई बढ़ाने का काम 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बाईपास को चालू कर दिया जाएगा। इस बाईपास के चालू हो जाने के बाद शामली का रिंग रोड पूरी तरह चालू हो जाएगा। वहीं शामली शहर का जाम पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने के लिए कंडेला-टपराना बाईपास को प्रस्तावित किया गया था। कंडेला और टपराना के बीच में छह अंडरपास स्वीकृत किए गए। हिसार की कंसट्रेक्शन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य किया गया। पिछले साल कंडेला गांव के लोगों ने उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 39 दिन बेमियादी धरना दिया था। तत्कालीन भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली और बागपत के अफसरों से मिलकर कंडेला उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़ाने का डिजाइन स्वीकृत कराया था। लोक सभा चुनाव समाप्त होने के बाद कंडेला उपारिगामी पुल का डिजाइन स्वीकृत निर्माण एजेंसी को प्राप्त हुआ। निर्माण एजेंसी की ओर से कंडेला उपरिगामी पुल को तोड़कर पुल की ऊंचाई बढ़ाने काम शुरू किया गया।
हिसार की कंस्ट्रेक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह का कहना है कि कंडेला उपरिगामी पुल का तोड़कर ऊंचाई बढ़ाने के लिए लोहे के सरियों का बीम तैयार कर दिया गया है। बाईपास की जद में कसेरवा खुर्द का उपरिगामी पुल का बारह दिन पूर्व लिंटर डाल दिया गया है। एप्रोच रोड और सर्विस लेन का एक माह में काम पूरा हो जाएगा। कंडेला उपरिगामी पुल बरसात खत्म होने के बाद आगामी 30 सितंबर तक तैयार हो जाएगा। इसी दौरान टपराना गोलचक्कर के पास रजबहे की पुलिया का लिंटर डालकर कार्य पूरा कर दिया जाएगा। कंडेला-टपराना बाईपास को मेरठ-करनाल मे मिलाकर पूरा कर दिया जाएगा। 30 सितंबर के बाद अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में कंडेला-टपराना बाईपास को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें