फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले सात अफसरों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति दर्ज की गई है। वहीं, संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायती पत्रों में से मौके पर मात्र पांच का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ल व एसपी अजय कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर कुल 52 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें अधिकतर मकान बनवाने, पानी की निकासी का समाधान कराने, पेंशन बनवाने, जमीनी विवाद आदि से संबंधित थे। अधिकारियों ने शिकायती पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण कर दिया। एडीएम ने अनिस्तारित शिकायतों के समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर है। पुलिस यदि किसी की फरियाद नहीं सुनती हैं, तो उन्हें अवगत कराएं, जिस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के सात अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि ये अधिकारी सुबह 10.41 बजे तक भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं कर पाए। इस अवसर पर सीडीओ, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रनबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
----------
इन्हें जारी हुआ नोटिस
परियोजना अधिकारी डूडा, जिला मत्स्य विकास अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, सचिव विकास प्राधिकरण शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें