फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा के क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष समेत 22 को नोटिस जारी, कोतवाली में दिया था धरना, ये है पूरा मामला

Mon, 11 Sep 2023 07:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : कोतवाली में धरना देने के मामले में भाजपा क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष और शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन समेत 22 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली में दिया था धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पूर्व शामली कोतवाली में धरना दिए जाने के मामले में भाजपा जिला प्रभारी और पार्टी जिलाध्यक्ष की ओर से भाजपा क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल समेत 15-16 भाजपा पदाधिकारियों समेत 22 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी तीन दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली में हाजीपुरा निवासी पूर्व सदस्य नसीम उर्फ भूरा व आजाद चौक निवासी शमीम पक्ष के बीच लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। शमीम पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा की रिपोर्ट दर्ज की थी।

वहीं, शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष के मोहसिन, नसीम भूरा और दूसरे पक्ष के समीर पुत्र शमीम निवासी आजाद चौक काजीवाडा को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामली कोतवाली में पहुंचकर धरना दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया था।

भाजपा जिला प्रभारी अजय कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की ओर से कारण बताओ नाेटिस जारी कर दिया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि शामली कोतवाली में धरना दिए जाने के मामले में भाजपा के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जारी नोटिस में 20-22 भाजपा के नेताओं में भाजपा वेस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, ऊन ब्लाक के तीन पदाधिकारी समेत भाजपा नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: रईसजादों की हाईवे पर बर्थडे पार्टी: लाल-नीली बत्ती वाली कारों से किए स्टंट, लोगों से मारपीट, सोती रही पुलिस
विज्ञापन

भाजपा के जिला प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि शामली कोतवाली में धरना देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब आने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि वे धरने में शामिल नहीं थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें: UP: टिकैत बोले- लखनऊ की महापंचायत में सरकार को ताकत दिखाएंगे किसान, मृतक के परिवार को दी सांत्वना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें