शामली कलक्ट्रेट के पास दुकान पर चस्पा नोटिस । सो से एनएचआई
शामली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के प्रशासक ने शामली तहसील के पास बनत के जंगल में प्राधिकरण की भूमि पर खोदाई करके अवैध निर्माण करने पर भवन पर नोटिस चस्पा करके सात दिन में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। अवैध कब्जा न हटाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने नोटिस जारी करके बताया कि शामली बाईपास से सहारनपुर खंड के बनत-1 के गाटा संख्या 1126 के मालिक ने शामली तहसील के निकट राजमार्ग पर अनाधिकृत कब्जा किया गया है। इस तरह की अनधिकृत खुदाई करके अनधिकृत कब्जे के लिए वह जिम्मेदार हैं। संवाद