फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान की भूमि खाली कराने के लिए नोटिस जारी

विज्ञापन
कांधला गंगेरू रोड पर अनाधिकृत कब्जे की शिकायत पर जांच करने पहुंची नगर पालिका की टीम व पुलिस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली, कांधला। नगर पालिका ईओ ने सीओ कैराना के साथ कस्बे के गंगेरू रोड पर श्मशान और पशु वधशाला का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस देकर शीघ्र ही अवैध कब्जे छोड़ने का की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ईओ निकिता शर्मा ने सीओ कैराना और पुलिस बल के साथ कस्बे के गंगेरू रोड स्थित पशु वधशाला की भूमि व कस्बे के मोहल्ला मौलानान में स्थित श्मशान की भूमि का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पशु वधशाला और श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को मौके पर ही नोटिस देकर शीघ्र ही भूमि से अनाधिकृत कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।
ईओ ने बताया कि कस्बे के लोगों की शिकायत पर पशु वधशाला और श्मशान घाट की भूमि का निरीक्षण किया गया है। दोनों ही जगह पर कुछ लोगों ने अनाधिकृत कब्जे कर रखे हैं। कब्जा धारियों को नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि ये लोग अवैध कब्जे नहीं हटाएंगे तो पुलिस और प्रशासन की मदद से कब्जे हटाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें