कैराना। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ बैठक हुई। बैठक में डीजे संचालकाें को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही उन्हे नोटिस दिए गए।
रविवार शाम कोतवाली में सीओ श्याम सिंह की अध्यक्षता में नगर व आसपास के क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक की गई। इस दौरान सीओ ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान अधिक आवाज में डीजे नहीं बजाएंगे। अश्लील गानों को भी नहीं बजाना है। साथ ही डीजे की ऊंचाई 12 फीट तथा चौड़ाई 14 फिट से अधिक नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में आदेशानुसार डीजे रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे। बाद में पुलिस ने सभी डीजे संचालकों को दिशा निर्देश देते हुए नोटिस भी दिए। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।