फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भेजी ट्रेनों की डिंमाड

Fri, 22 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में नहीं मिली स्पेशल ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली में श्रावण मास शुरू होते ही हरिद्वार से गंगा जल लेकर कांवड़िये लौटने लगे हैं। लेकिन रेलवे ने अभी तक कांवड़ स्पेशल ट्रेनों का शुभारंभ नहीं किया है। कांवड़ स्पेशल ट्रेन नहीं चलने से हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली के श्रद्धालुओं को रोडवेज या अन्य वाहनों से हरिद्वार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हरिद्वार कांवड़ मेला शुरू होते हुए उत्तर रेलवे, पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य रेलवे एवं पूर्वी रेलवे राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से हरिद्वार के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेनों को अस्थायी रूप से 15  दिनों के लिए महाशिवरात्रि तक  संचालन करता था। पिछले साल कांवड़ स्पेशल ट्रेन का 15 दिन पूर्व संचालन हो गया था। जिसके साथ ही श्रद्धालु ट्रेनों से हरिद्वार, ऋषिकेश पहुंचना शुरू हो जाते हैं। हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद ऋषिकेश में बाबा नीलकंठ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर श्रद्धालु कांवड़ लेकर चलते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अधिकतर श्रद्धालु बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।

इस साल श्रावण मास बुधवार से शुरू हो गया है। उत्तर रेलवे ने दिल्ली-मुरादाबाद एवं अन्य स्थानों से हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेनों का शुभारंभ नहीं किया है। जिससे श्रद्धालुओं को रोडवेज बसों या प्राइवेट वाहनों के माध्यम से हरिद्वार जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा और दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि कांवड़ स्पेशल ट्रेन संचालन का कार्यक्रम नहीं मिल पाया है। दिल्ली डीआरएम कार्यालय से जानकारी ली गई है। कांवड़ स्पेशल ट्रेन का कार्यक्रम मुरादाबाद रेलवे मंडल ने डिमांड नहीं भेजी है। उनकी डिमांड पर कांवड़ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें