फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे बम-बम के जयकारे

Fri, 22 Jul 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बोल बम बम बम का जयघोोष कर जाते कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में  श्रावण मास के दूसरे दिन राजस्थान और हरियाणा के श्रद्धालुओं का कांवड़ लेकर शहर में आगमन शुरू हो गया है। जिसके साथ ही सड़कों पर बोल बम- बम, हर-हर महादेव का जयघोष शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए कांवड़ ला रहे हैं। उधर, कांवड़ियों के आगमन के साथ ही कांवड़ सेवा शिविरों का भी शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन


राजस्थान के सीकर निवासी गणेश कारोबार में तरक्की के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया है। उसने हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक कर कांवड़ उठाई। राजस्थान के झुंझनू जिले के विक्रम 15 जुलाई को घर से हरिद्वार के लिए चला था। हरिद्वार से कांवड़ लेकर वह बृहस्पतिवार को
शामली के  हनुमान धाम पर पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि वह अपने भाई का नेवी में चयन होने के लिए कांवड़ लेकर आया है। हरियाणा के  हिसार जिले के हांसी निवासी विजय, सनी, भिवानी जिले के चरखी दादरी निवासी हरीशचंद  और तिगड़ना भिवानी के राकेश, अनिल ठेले में विशाल कांवड़ लेकर आए हैं। सिरसा, फतेहाबाद के शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें