फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेलखा गांव में सभी घर रोशन नहीं

Fri, 12 Jan 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता/शामली। शासन के निर्देश पर शीतकालीन भ्रमण के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में पहुंचे। इस दौरान पता चला कि गांव में 608 परिवार निवास करते हैं, जबकि विद्युत कनेक्शन सिर्फ           308 हैं।
विज्ञापन


डीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन दिए जाएं। गांव में सभी घरों को रोशन करने का लक्ष्य रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही सहन नहीं होगी। इस दौरान कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारियों से अपनी समस्याएं रखीं।

शुक्रवार को गांव पेलखा में शीतकालीन भ्रमण और विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। 3000 की आबादी वाले इस गांव में 608 परिवार रहते हैं, मगर वहां मात्र 308 विद्युत कनेक्शन स्वीकृत बताए गए। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन वितरित करने के लिए कैंप लगाया जाए। वहीं, गांव में रीबोर हुए 15 हैंडपंप में से पांच की जांच कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल में बन रहे मिड-डे मील के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने ताहरी का स्वाद भी चखा। डीएम ने छात्राओं से कविता सुनाने को कहा, तो वह सुना नहीं पाई। खुद डीएम ने एक कविता सुनाकर अध्यापक से उसका अर्थ पूछा, तो वह बगल झांकते नजर आए।

इस दौरान ग्राम प्रधान अतुल कुमार, पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  मौजूद रहे। उधर, इसके बाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गांव हसनपुर में पहुंचकर भी विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिेए। यदि किसी ने अवैध कब्जा कर रखा है, तो उसे तुरंत हटवाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें