शामली । प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में आधा सत्र बीत चुका है। इसके बाद भी पूरी किताबें बच्चों को नहीं मिल पाई हैं। वही बेसिक शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत सोमवार को पहला पेपर होगा।
जनपद के सभी स्कूलों में 5 लाख 70 हजार किताबों का वितरण होना है जबकि अभी शासन से केवल 4 लाख किताबें ही भेजी गई हैं। इनका वितरण भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
एग्जाम 17 अक्तूबर से शुरू होकर 25 अक्तूबर तक होंगे। कक्षा एक सेे लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों का पहली शिफ्ट में हिंदी का पेपर और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का कला का पेपर है। वहीं 21 को कक्षा 3 से 8 तक संस्कृत एवं 25 अक्तूबर को कक्षा 6 से 8 तक का पहली शिफ्ट में पर्यावरण और दूसरी शिफ्ट में खेल एवं व्यायाम का पेपर है।
कक्षा 5 की अभी तक संस्कृत और अंग्रेजी की किताबें भी दी गई हैं। लेकिन बाकी विषयों में किताबें पढ़े बिना ही पेपर में कैसे देंगे। कक्षा 6 से 8 तक के कुछ बच्चों ने बताया कि हमारे स्कूल में बाकी विषयों की किताबें तो मिल चुकी है। लेकिन पर्यावरण एवं स्काउट गाइड एवं खेल एंव व्यायाम की किताबें नहीं मिल पाई है। बीएसए चंद्रशेखर का कहना है कि ज्यादातर किताबें दी जा चुकी हैं।