फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, महासचिव पद के लिए किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन के 23 दिसंबर को होने वाले चुनाव के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए 3-3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्य नीरज चौहान ने बताया कि 23 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार वशिष्ठ, खड़क सिंह चौहान व ब्रह्म सिंह ने नामांकन पत्र जमा किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नकली सिंह व बाबूराम, महासचिव पद के लिए जावेद अली, संजय कुमार कश्यप व सतेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार, अमित मित्तल व मोहम्मद अखलाक ने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

सहसचिव प्रशासनिक पद के लिए अनंत कुमार व उदय सिंह सहसचिव पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार प्रजापति ने नामांकन पत्र जमा किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राहुल चौहान तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए राहुल सिंह, आजाद चौहान, अनुज कुमार रावल, मोहम्मद आसिफ चौहान, अनिमेष, श्यामू कुमार, नदीम अहमद, अमित कुमार, संजय कुमार अग्रवाल, मोहम्मद शाकिर, रोहित कुमार व मोहम्मद अजमल ने नामाकंन किया। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को नाम वापसी होगी। 23 दिसंबर को बार भवन में मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें