फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नोमान का पांच साल की उम्र में बन गया था पासपोर्ट, 2010 तक तीन बार गया पाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही का पांच साल की उम्र में ही पासपोर्ट बन गया था। वह 2010 तक तीन बार पाकिस्तान जा चुका था। पानीपत पुलिस की सीआईए-वन ने आरोपी नोमान इलाही का बचपन में बनवाया पासपोर्ट बरामद कर लिया है। जबकि उसका नवीकृत पासपोर्ट बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस को आशंका है कि वह इसके बाद भी कई बार पाकिस्तान गया है। पुलिस उससे नए पासपोर्ट के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए वन की पुलिस टीम आरोपी नोमान इलाही के मोबाइल और लैपटॉप की लगातार जांच कर रही है। इसके लिए साइबर विशेषज्ञ का सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस टीम ने उनके मोबाइल की जांच की। व्हाट्सएप संदेशों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नोमान कई दिन दिल्ली में भी रहा है।
-
करीब 150 लोगों के संपर्क में था
पुलिस के सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने इस दौरान दिल्ली से भी जानकारी जुटाई। उसने सोशल मीडिया से आईएसआई के एजेंट इकबाल काना को उपलब्ध कराई हैं। नोमान इलाही से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर से एयरबेस समेत अन्य जानकारी भी ली जानी थी। पुलिस इस दौरान नोमान इलाही के दूसरे लोगों संपर्क की भी जांच कर रही है। इसमें सामने आया कि आरोपी करीब 150 लोगों के संपर्क में था। इनमें पाकिस्तान में रह रहा आईएसआई का एजेंट इकबाल काना एक है। वह लगातार उनके संपर्क में रहा। पुलिस का मानना है कि नोमान यहां से सारी सूचना इकबाल काना के माध्यम पहुंचाता था।
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस नोमान इलाही से लगातार पूछताछ कर रही है। उसके व्हाट्सएप में कई लोगों से बातचीत मिली है। उसका बचपन में बनवाया गया पासपोर्ट बरामद हो गया है। नवीकृत पासपोर्ट तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें