प्रवेश से कोई भी छात्र वंचित न रहे
शामली। चार दिवसीय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि कक्षा-9 और कक्षा-11 में प्रवेश के लिए आने वाले सभी छात्रों का प्रवेश करें। कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे।
शुक्रवार को भैसवाल रोड स्थित श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में कार्यशाला का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण करके किया गया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति छात्रों तथा अध्यापकों दोनो के लिए लाभकारी है। इसलिए जरूरी है कि अध्यापक वर्ग को इसकी पूर्ण जानकारी हो। जिससे छात्रों तक आवश्यक लाभ पहुंच सके। कक्षा- 9 व कक्षा- 11 में प्रवेश के लिए आने वाले सभी छात्रों का प्रवेश करें। कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रहे। कार्यशाला में कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित मलिक, जैन कन्या इंटरकालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रूचिता ढाका, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य जिया उल हक अंसारी प्रदीप कुमार, रमेश चंद्रा, घनश्याम शर्मा, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिंदल, अंजली जैन, अश्वनी कुमार, छवि शर्मा, ज्योति तायल, लक्ष्मी गर्ग, मनोज शर्मा, सोनिया सिंघल, राहुल संगल, महेश नारायण गौड़, साकेत निर्वाल, फूल कुमार, अमित कुमार, मोहित मित्तल, अरविंद कुमार, लोकेश वर्मा आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन अनिल कुमार कश्यप ने किया।
शामली सत्यनारयण इन्टर कॉलेज में जनपद स्तरीय कार्यशाला के समापन पर भाग लेते शिक्षक- फोटो : SHAMLI