फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकवार कैंप लगाकर बनवाए जाएं आधार कार्ड

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर व एडीएम अरविन्द कुमार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ब्लॉकवार कैंप लगाकर बनवाए जाएं आधार कार्ड
विज्ञापन

शामली। आधार कार्ड बनवाने को लेकर परेशानी से जूझ रहे लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए डीएम ने बैंक समन्वयकों की बैठक ली। उन्होंने ब्लॉकवार कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक समन्वयकों को प्रतिदिन बनने वाले आधार कार्ड की संख्या बढ़ाने को कहा। अमर उजाला ने छह और सात सितंबर के अंक में जिले में आधार कार्ड बनवाने को लेकर हो रही परेशानी को लेकर खबरें प्रकाशित की थी।
डीएम जसजीत कौर ने जिले के आधार केंद्रों के संचालन के संबंध में बैंक प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने आधार सेंटरों पर प्रतिदिन आधार कार्ड बनाए जाने की स्थिति पूछी तथा संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन मानस को आधार कार्ड बनवाने में दिक्कत न हो और शिकायत सुनने को न मिले। उन्होंने समन्वयकों को यह भी निर्देश दिए कि एक सिस्टम के अनुसार आधार सेंटरों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लॉक वार कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए जाएं। डीएम ने दिव्यांगजनों के आधार कार्ड बनवाने के संबंध में भी जानकारी ली। एलडीएम ने बताया कि दिव्यांगों के आधार कार्ड जनपद में दो सेंटरों पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक वर्मा मार्केट एवं इंडियन बैंक बुढ़ाना रोड़ में बनाये जाते हैं। इन दोनों सेंटरों पर दिव्यांग व्यक्ति अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एलडीएम शैलेश कुमार सहित बैंक समन्वयक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वनिधि योजना में लंबित आवेदनों पर होगी कार्रवाई
शामली। डीएम जसजीत कौर ने स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना को लेकर सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को योजना में प्रगति लाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने 17 सितंबर के अंक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की लचर प्रगति को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बैंकवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैंक समन्वयकों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत कर ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। योजना में लंबित आवेदनों के निस्तारण में किसी बैंक के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत व बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें