फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वायु प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत, एक्यूआई हुआ 203

Sat, 14 Nov 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक कम होने के बाद भी वायु प्रदूषण से अभी राहत नहीं मिली है। एक्यूआई 311 से कम होकर शुक्रवार को 203 हो गया, जो खराब की श्रेणी में है। सुबह को धुंध छाई रही। दिन में धूप व बादल छाए रहे। शाम को फिर से धुंध छानी शुरू हो गई। उधर, अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। शुक्रवार को सुबह स्मॉग छाया रहा। आठ बजे धुंध छंटने पर धूप निकली। इसके बाद दिनभर कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। वायु गुणवत्ता सूचकांक 24 घंटे में 311 से कम होकर 203 हो गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है। अन्य दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें