फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में खिलाड़ियों को सुविधा न संसाधन, कैसे निखरे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में खिलाड़ियों को सुविधा न संसाधन, कैसे निखरे प्रतिभा
विज्ञापन

शामली। जनपद में खेल और खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं और संसाधनों का टोटा है। जनपद में एक मात्र शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम है, वह भी सिर्फ नाम का है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने की कोई सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है।
जनपद में भैंसवाल रोड पर नवीन मंडी के पीछे शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम है। यह स्टेडियम सिर्फ नाम का है, इसमें सुविधा और संसाधन के नाम पर कुछ नहीं है। स्टेडियम बनने के समय जो खेल का सामान आया था, वह भी खराब हो चुका है। उसके बाद से कोई सामान खिलाड़ियों के लिए नहीं आया है। मैदान में युवा दौड़ लगाते हैं। इसके अलावा कुश्ती और कबड्डी आदि खेलते हैं। खेल के लिए कोई सामान यहां पर उपलब्ध नहीं है। खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं न होने से प्रतिभाएं यहां पर दबकर रह जाती है।
विज्ञापन

न क्रीड़ा विभाग का दफ्तर है और न ही जिला स्टेडियम के लिए बजट मिला
शामली। 28 सितंबर 2011 को शामली को नया जनपद बनाया गया था। आठ साल से अधिक समय जनपद को बने हो गए, लेकिन अभी तक न तो यहां पर जिला क्रीड़ा विभाग का कार्यालय खुला है और न ही जिला स्टेडियम के लिए बजट मिला है। यहां तक कि खेल स्टेडियम के लिए भूमि का आवंटन भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वर्जन
शहीद ऊधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में युवाओं के लिए एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती और रेस करने के लिए मैदान में ट्रैक बना हुआ है। स्टेडियम में खेल का सामान करीब 15 साल से नहीं आया है। पुराना जो सामान कभी पहले आया था, वह खराब हो चुका है।
- एमएस तोमर, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें