फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज बढ़ रहे केस, फिर भी नहीं संभल रहे

विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रोज बढ़ रहे केस, फिर भी नहीं संभल रहे
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के कई इलाके हॉट स्पॉट बन चुके हैं, इसके बावजूद भी लोग नहीं संभल रहे। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों, बाजार, बैंक, हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आई। शहर में जिस तरह बाजारों में भीड़ का दायरा बढ़ रहा है उसे देख लोग चिंतित नजर नहीं आ रहे।
एमएसके रोड पर बनते रहे जाम के हालात
सोमवार सुबह से ही रोड पर वाहनों की भीड़ नजर आई। कार, बाइक, स्कूटर लेकर लोग सड़कों पर आ गए। सुबह 11 बजे अग्रसेन चौक से शिव चौक तक काफी भीड़ रही और जाम के हालात भी बनते रहे। चिंताजनक बात है कि बहुत से लोग तो अपने दोस्तों के साथ ही सैर सपाटे पर निकल पड़ते हैं। यही वजह है कि बाजार में इतनी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

गांधी चौक में दुपहिया वाहनों ने बढ़ाई मुश्किल
गांधी चौक में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ शुरू हो गई थी। लोग बाइक और स्कूटर लेकर पहुंचने लगे। इस बाजार में रेडीमेड गारमेंट और जनरल आइटम की दुकानें अधिक हैं। बाजार संकरा है, इसके बाद भी लोग छोटा छोटा सामान लेने बाइक और स्कूटी से जा रहे थे। इस वजह से भी बाजार में भीड़ अधिक बढ़ी थी। लोग एक दूसरे से सटकर चल रहे थे। दिन भर यही हाल रहा।
शिव चौक पर बुरा हाल
शिव चौक पर 12 जून को ही कोरोना संक्रमित केस मिला था। शिव चौक और गांधी बाजार को जाने वाले मार्ग पर कई दुकानें हॉट स्पॉट के दायरे में हैं, इसके बावजूद यहां नाला पटरी पर पूरी भीड़ है। लोग हालात को नहीं समझ रहे। वाहनों की वजह से यहां रुक-रुक कर जाम के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन को लेना होगा सख्त निर्णय
बाजारों में जिस तरह भीड़ बढ़ रही है उसे देखते हुए प्रशासन को सख्त निर्णय लेना पडे़गा। रविवार को प्रशासन ने जिले भर में साप्ताहिक बंदी करा दी है। इस दिन केवल दवा, फल और सब्जी की दुकानें ही खुलेंगी। इसी तरह प्रशासन को सप्ताह में एक या दो दिन पूरी तरह संपूर्ण बंदी जैसा कदम उठाना होगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर प्रशासन इस तरह के कदम उठाते रहे हैं। पुलिस को भी और सख्ती दिखानी होगी।

शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें