फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोई धमकी या परेशान तो नहीं कर रहा’

विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में पीएससी कैंप का निरीक्षण करतीं नोडल अधिकारी पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिं? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जनपद की नोडल अधिकारी पीटीएस मेरठ की आईजी लक्ष्मी सिंह के सामने उद्यमियों और व्यापारियों ने समस्याएं रखीं। उद्यमियों से पूछा कि उन्हें कोई धमकी या परेशान तो नहीं कर रहा है। पुलिस गश्त करती है या नहीं। उद्यमियों ने इंडस्ट्रीयल एरिया को दो थानों में बंटा होने की शिकायत करते हुए कहा कि वे दो थानों के चक्कर काटकर थक गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आईजी ने उद्यमियों और व्यापारियों से बातचीत की। शामली इंडस्ट्रीयल स्टेट मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि कैराना रोड स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में करीब 135 फैक्टरियां हैं। इनमें 60 प्रतिशत फैक्टरी शामली कोतवाली में और करीब 40 प्रतिशत फैक्टरी कैराना कोतवाली की सीमा में आती है। इंडस्ट्रीयल एरिया में अगर कोई घटना या समस्या आती है तो शामली पुलिस कैराना भेजती है। कैराना पुलिस शामली जाने को कहती है। थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने इंडस्ट्रीयल एरिया की सभी फैक्ट्रियों को शामली कोतवाली में शामिल करने की मांग की। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन तो दूर एक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी खड़ी नहीं होती। कहा कि आग लगने की घटना होने पर शामली से गाड़ी पहुंचने में कम से कम आधा घंटा लगता है, गन्ने के सीजन में तो इतना जाम लगता है कि शहर से गाड़ी निकलनी भी मुश्किल हो जाती है।
उद्यमियों ने फायरब्रिगेड से एनओसी देने में भी आना कानी करने का आरोप लगाया। उद्यमियों ने आईजी को अगले माह इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने उद्यमियों ने जनपद की कानून व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने दीपावली पर अतिक्रमण हटने की आड़ में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की। शामली चीनी मिल चालू होने पर लगने वाले जाम की समस्या बताते हए छात्राओं, बच्चों और महिलाओं को होने वाली परेशानी बताई। व्यापार मंडल की तरफ से आईजी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक अशोक बंसल, आलोक जैन, प्रवीण गोयल, अमित जैन, सचिन गर्ग, निखिल ऐरन, सचिन गर्ग, आशीष मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें