फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नामांकन पत्र नहीं हुआ दाखिल, 25 बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई नामांकन पत्र नहीं हुआ दाखिल, 25 बिके
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। विभिन्न दलों और निर्दलियों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 नामांकन पत्र खरीदे।
सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक सभी विधानसभाओं के नामांकन पत्र खरीदने के लिए प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि आते रहे। शामली विधानसभा से छह, कैराना से आठ, थानाभवन विधानसभा से 11 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

शामली विधानसभा से कांग्रेस ने अभी तक किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। फिर भी तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे है। शेखरपाल शामली, रमेश कुमार झिंझाना और अय्यूब जंग गढ़ी दौलत ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर्चा खरीदा। इसके अलावा रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी, रविकुमार निर्दलीय, बसपा से विजेंद्र कुमार कुड़ाना ने नामांकन प्राप्त खरीदे।
कैराना विधानसभा से बसपा से राजेंद्र उपाध्याय शामली, निर्दलीय विजय कुमार शिव विहार कॉलोनी शामली, कांग्रेस से अखलाक पंजीठ, निर्दलीय हारुन अली पंजीठ, निर्दलीय मनोज कुमार निवासी लहरीपुर, निर्दलीय सरवर अली गोगवान, निर्दलीय इसरार अली दरबार कला कैराना, निर्दलीय कौसर अली खंद्रावली ने पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन

वहीं, थानाभवन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के अरविंद देशवाल कसेरवा कलां, भाजपा से सुरेश कुमार राणा थानाभवन, निर्दलीय राकेश कुमार निवासी झिझांना, निर्दलीय राकेश कुमार भंदौड़ा, निर्दलीय संजय कुमार थानाभवन, निर्दलीय रवि कुमार थानाभवन, निर्दलीय शेर सिंह राणा दखोड़ी जमालपुर, निर्दलीय गीता सिंह दखोड़ी जमालपुर, निर्दलीय भैसानी इस्लामपुर निवासी मोहम्मद वली, निर्दलीय भैसानी इस्लामपुर निवासी सद्दाम, निर्दलीय सदाकत अली हसनपुर लुहारी ने पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें