फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेट्रोल पंपों पर अभी तक नहीं दिखा असर, आज से लागू होगा नियम

Sat, 25 Jan 2025 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली बिना हेलमेट  पैट्रोल पंप से तेल लेता बाइक सवार ।
विज्ञापन
शामली। शासन के आदेश के बाद शहर के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल के जागरुकता बैनर तो लगा दिए, लेकिन पेट्रोल पंपों पर इसका अभी तक कोई असर नजर नहीं आया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में रविवार 26 जनवरी से नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

आठ जनवरी को परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी करते हुए सभी जनपदों के एआरटीओ व जिला पूर्ति अधिकारी को नियम लागू कराने के निर्देश दिए थे। अब पेट्रोल पंपों पर जागरुकता बैनर व होर्डिंग्स तो लग गए लेकिन अभी तक नियम का पालन नहीं हो पाया है। जिले के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट तेल दिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार आज से यह नियम पूरे जिले के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा।
पेट्रोल पंपों पर हो पुलिस व्यवस्था
शनिवार को धीमानपुरा फाटक के पास स्थित पेट्रोल पंप के प्रभारी ब्रजमोहन का कहना है कि अभी तक तो कोई खास असर नहीं दिख रहा है। गुुरुद्वारा के पास स्थित पेट्रोल प्रभारी हरीश का कहना है कि अधिकारी आकर सीसीटीवी चेक करेंगे, इसलिए वह रविवार से बिना हेलमेट तेल नहीं देंगे। प्रशासन को सभी पेट्रोल पंपों पर कुछ दिन के लिए पुलिस की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि उनके साथ कोई विवाद न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें