फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल के नहीं दिखाए कागजात, सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीतरवाड़ा रोड पर एक हॉस्पिटल में छापा मारा। टीम को वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। पंजीयन कागजात भी नहीं दिखाए जा सके। टीम ने हॉस्पिटल को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ अशोक हांडा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीतरवाड़ा रोड पर स्थित सिटी हॉस्पिटल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम अधिकारियों के अनुसार मौके पर न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही कोई मरीज मिला। इस वजह से हॉस्पिटल के पंजीयन कागजात भी टीम चेक नहीं कर सकी। लिहाजा टीम ने उसे सीज कर दिया और वापस लौट गई।
हॉस्पिटल के मैनेजर निजामुद्दीन ने बताया कि डॉक्टर छुट्टी पर गए हुए थे। हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन भी कराया हुआ है। एसीएमओ डॉ अशोक हांडा ने बताया कि मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला और न ही पंजीयन कागज दिखाए गए। जिस पर हास्पिटल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें