फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बिकने देंगे शराब

Mon, 16 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थ बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर नाला गांव की महिलाओं की पंचायत हुई, जिसमें पंवार खाप और चौगामा खाप सहित आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत में निर्णय लिया कि एक सप्ताह के अंदर शराब और मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध नहीं लगा तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

  थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शराब और मादक पदार्थों की खुली तस्करी को लेकर ग्रामीण व महिलाओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है । गांव भारसी में शराब को लेकर महिलाओं ने आंदोलन किया था, लेकिन मामले में प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को गांव नाला में पंवार खाप के पांच गांव और चौगामा खाप के चार गांव सहित आसपास गांव की महिलाओं ने कन्या पाठशाला में पंचायत का आयोजन किया। महिलायें लट्ठ लेकर पंचायत में पहुंचीं।   भारतीय किसान यूनियन महिला विंग की अध्यक्ष सोहनबीरी ने पंचायत में कहा कि गांव में अवैध शराब व मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन से युवा वर्ग दलदल में धंसता जा रहा है। जिससे गांव के कई परिवार शराब व मादक पदार्थ की लत से बर्बाद हो चुके। आबकारी निरीक्षक रविन्द्र मिश्रा भी पंचायत में पहुंचे। उन्होंने जांच कराकर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें