फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन आरके कालेज में नौ विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलिज में प्रवेश के दौरान फार्म चैक करती शिक्षिका। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी की गई दूसरी मेरिट कट ऑफ सूची मंगलवार को डिग्री कालेजों में नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। पहले दिन आरके कालेज में नौ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि वीवी डिग्री कालेज में कोई प्रवेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कालेज के नोटिस बोर्ड पर दूसरी मेरिट सूची चस्पा कर दी गई है। पहले दिन बीकॉम में दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, बीएससी में पांच और बीएससी कृषि में दो ने यानी कुल नौ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वीवी पीजी कालेज के बीए के प्रवेश प्रभारी डॉ. प्रताप सरोहा और बीकॉम के प्रवेश प्रभारी डॉ. वीके जैन ने बताया कि पहले दिन नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई मेरिट सूची देखने के लिए विद्यार्थी पहुंचे हैं, लेकिन पहले दिन किसी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है।
विज्ञापन

--
विश्वविद्यालय से जारी दूसरी मेरिट कट ऑफ सूची
आरके पीजी कालेज शामली
विषय - सामान्य - ईडब्ल्यूएस - अति पिछड़ा वर्ग - अनुसूचित जाति
बीकॉम - 68.80 - 62.40 - 61.80 - 45.80
बीएससी बायो - 66.60 - -- - 60.60 - 47.60
बीएससी गणित - 75.80 - 58.00 - 74.80 - 64.40
बीएससी सांख्यिकी - 49.00 - -- - -- - --
बीएससी कृषि - 71.20 - 62.20 - 70.50 - 66.80
वीवी पीजी कालेज शामली
विषय - सामान्य - ईडब्ल्यूएस - अति पिछड़ा वर्ग - अनुसूचित जाति
बीए - 60.00 - 43.04 - 57.04 - 51.00
बीकॉम - 53.08 - -- - 45.04 - 45.08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें