फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और कोरोना संक्रमित मिले, 12 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के नौ और केस मिले है, जबकि 12 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित के सक्रिय केस की संख्या 101 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर की कमला कालोनी में 40 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला आर्यपुरी निवासी 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मोहल्ला दयानंद नगर में 35 वर्षीय युवक, चरण सिंह कालोनी में 35 वर्षीय युवक, मिल रोड पर 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। कस्बा थानाभवन के मोहल्ला कंबोयान में 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला।
गांव भारसी में 30 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित के नौ नए केस मिले हैं। 12 व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 101 हो गई है। उधर, कैराना में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज व कचहरी में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 135 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से 73 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा आरटी पीसीआर किट से 62 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें