फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Tue, 06 Oct 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराते एनएचएम कर्मचारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला शाखा शामली के संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर सोमवार को काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया एनएचएम संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने रिक्त पदों पर गैर-जनपद स्थानांतरण की सुविधा, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति तथा एनएचएम के तहत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने की मांग भी उठाई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ, नौ और दस अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो 12 अक्तूबर से प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने के लिए कूच करेंगे। थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें