शामली। उद्यमी सम्मेलन में 13 उद्यमियों ने 300 करोड़ रुपये के उद्योग लगाने के लिए हस्ताक्षर किए हैं। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि शामली के पहला टेक्सटाइल पार्क उद्योग के क्षेत्र में विकास का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण से पांच हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
शुक्रवार को पानीपत रोड स्थित होटल के सभागार में उद्यमियों का सम्मेलन आयोजित किया किया। सम्मेलन में दिल्ली, पानीपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली उद्यमियों ने टेक्सटाइल पार्क में अपने उद्योग लगाने के लिए दिखाई। कार्यक्रम संयोजक रविभूषण अरोरा ने बताया कि 27 एकड़ भूमि में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क में उद्यमियों और निवेशकों को बिजली सड़क, परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। छह माह में पार्क का ढांचा खड़ा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13 उद्यमियों ने 300 करोड़ रुपये के कारोबार लगाने के लिए सहमति दी है। दिल्ली के टेक्टाइल उद्योग से आए पंकज अरोरा ने यूरोप, इजराइल, ब्राजील के कारोबार के अपने अपने अनुभव साझा किए। टेक्सटाइल पार्क के निदेशक वैभव गोयल ने पार्क में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालक अभिषेक कुमार ने किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में प्रदेश का पहला टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने से औद्योगिक क्षेत्र में विकास का होगा। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल पार्क से युवाओ के रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को दूसरे प्रांतों में रोजी रोटी के लिए नही जाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि शामली जिले से तीन- तीन हाईवे और बाईपास का निर्माण हो चुका है। दिल्ली- देहरादून और हरियाणा और यूपी को जोडने वाले अंबाला - शामली और शामली गोरखपुर एक्सप्रेस काम चल रहा है।
इससे पूर्व पार्क के एडवाडर रविभूषण अरोरा, वैभव गोयल की ओर डीएम , एसपी रामसेवक गौतम, मेरठ के हथकरघा एवं वस्त्र विभाग के सहायक आयुक्त मनोज कांत गर्ग, साईंमा एवंं लघु उद्योग भारती के चेयरमेन अंकित गोयल, झिंझाना नगर पंचायत के चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप ने अतिथियों को शाल एवं राम दरबार भेंट कर स्वागत किया गया।